फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People troubled by traffic jam in Ghumarwin for the second consecutive day

Bilaspur News: घुमारवीं में लगातार दूसरे दिन जाम की समस्या से परेशान हुए लोग

Mon, 04 Nov 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
People troubled by traffic jam in Ghumarwin for the second consecutive day
घुमारवीं शहर में बेतरतीब पार्किंग की वजह से लगा जाम। संवाद
- पुल से कुलारू तक दो किलोमीटर के सफर में लगा आधे घंटे से ज्यादा समय
विज्ञापन

- बेतरतीब ढंग से हो रही पार्किंग भी बन रही जाम का कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी भारी जाम की समस्या देखने को मिली। शहर में सीर खड्ड पर बने पुल से लेकर कुलारू तक करीब दो किलोमीटर के सफर को तय करने में वाहनों को आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा।

शहर से होकर गुजरने वाले हाईवे के किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग जाम की समस्या बन रही है। रविवार को भी सुबह से शाम तक लोगों को भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ा था। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए। शहर में गांधी चौक से लेकर दकड़ी चौक तक हाईवे के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे वाहन परेशानी का सबब बन चुके हैं। ऐसे में शहर में सड़क के दोनों तरफ पक्के गोले में खड़े किए गए वाहन आम जनता के लिए परेशानी और जाम का कारण बने। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन जाने के बाद हमीरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, सुजानपुर आदि के लोग घुमारवीं होकर ही चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए निकलते हैं। दिवाली के बाद जैसे ही लोगों ने वापस अपने कार्यों पर निकलना शुरू किया तो घुमारवीं में भारी जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने त्योहारों से पहले ही प्लान तैयार कर लिया था, जिस कारण दिवाली तक तो व्यवस्था दुरुस्त रही, लेकिन रविवार और सोमवार को जाम ने व्यवस्था को बिगाड़ दिया। शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत गांधी चौक से दकड़ी चौक तक सड़क के दोनों ओर खड़े किए जा रहे वाहनों से हो रही है। गांधी चौक से दकड़ी चौक के मध्य कई बैंक, अस्पताल और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं, जिसके चलते यहां पर भी भीड़ ज्यादा रहती है। दूसरा पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed