{"_id":"58a1ed714f1c1b1235d84f2b","slug":"people-protest-against-diyara-case-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियारा मारपीट मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डियारा मारपीट मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
वीरवार रात को मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वीरवार को डियारा सेक्टर में हुई मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज के मामले को लेकर घायल युवक और परिजनों सहित शहर के करीब 400 लोग सोमवार को सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्रवाई से नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लोगों ने पूरे मामले को लेकर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मांग की गई घायल युवक रोहित सोनी का दोबारा मेडिकल करवाया जाए और जानलेवा हमला करने के तहत सही धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
सोमवार को लोगों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इसमें गुंडागर्दी नहीं चलेगी..., आवाज दो हम एक हैं... और आरोपियों को तड़ी पार करो... जैसे नारे लगाए गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने बताया गया कि नौ फरवरी को अंकित टंडन, मनीष ठाकुर और रोहित सोनी अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान डियारा सेक्टर में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसमें पिंटू, किवती, राहुल डोगरा, राव, सोनू और विधायक का बेटा शामिल था। हमले में रोहित सोनी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई है। इसके अलावा अंकित टंडन के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई जबकि मनीष ठाकुर की पीठ पर चोटें आई हैं। लोगों का आरोप है कि हमले के दौरान नेता वहां आए और अपने बेटे को निकालकर ले गए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी गलत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।
लोगों ने बताया कि जब पूरे मामले में अगले दिन आरोपियों को जमानत दे दी गई तो इसके बाद लोग आरोपी के किराए के कमरे के आगे उसे वहां से निकालने के लिए इकट्ठा हुए। मगर वहां पुलिस फोर्स लगा दी गई। शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इससे लोग और उग्र होने का मजबूर हो गए।
इस बात का जवाब दिया जाए कि वहां ऐसा क्या हो गया था कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इतनी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी? इस दौरान बबली देवी, अनीता, माया देवी, राम प्यारी, विपिन, सन्नी, दीपक, सुमन, आरिफ, संजीव, सचिन कौंडल, इशांत, अमीर खान, मनजीत नड्डा, अतुल, अरुण, गौरव, विमला, शिवा, कर्ण सिंह, हैप्पी, मनोज, विजय, प्रवीण, रजनीश, विक्की, राहुल, विकास, रविंद्र, संजय, कमल, सुनील कुमार, विजय कुमार, राजेश, अनिल कुमार, आशीष, अमित, नितिन, वसीम वेग, संजय, मनु, राकेश, ईशान और रामपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
घायल युवकों ने मांगी पुलिस सुरक्षा : उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में घायल युवकों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। घायल अंकित टंडन की माता बीना टंडन और रोहित सोनी के भाई नवीन सोनी का आरोप है कि डियारा सेक्टर में गुंडागर्दी करने वाले आरोपी अभी भी तलवारें लेकर घूम रहे हैं। इससे घायलों और उनके परिवार को जान को खतरा है। इसके चलते घायलों और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।