फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   patwari recriutment exam.

एमएससी एमकॉम ने दी पटवारी की परीक्षा

Wed, 25 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 25 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
patwari recriutment exam.

बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी के लिए मारामारी चल रही है। बुधवार को बिलासपुर में पटवारी भर्ती के लिए ली गई परीक्षा में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन


पटवारी की नौकरी हासिल करने के लिए एमएसी, एमकॉम और ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे। स्थान राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सुबह 9:30 बजे कॉलेज कैंपस में परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़ थी। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी नोटिस बोर्ड में चस्पां लिस्ट में अपना सिटिंग प्लान देख रहे थे। कोठीपुरा, सीसे स्कूल बिलासपुर और घुमारवीं के कई स्कूलों में ऐसी ही स्थिति थी।  
विज्ञापन


बिलासपुर में हुई पटवारी की परीक्षा में जिला के दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बिलासपुर में 4075 और घुमारवीं में 6150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा दो कक्षा उतीर्ण करने वालों से लेकर ग्रेजुएट, एमएससी, एमकॉम और कई डिग्री-डिप्लोमा धारक बेेरोजगार युवक-युवतियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिला भर में स्थापित 35 केंद्रों में सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक था।



जिला राजस्व अधिकारी शशि पाल शर्मा ने बताया कि जिला भर के 35 केंद्रों में हुई पटवारी की परीक्षा सफल रही। केंद्रों से सभी शीट्स उनके पास पहुंच चुकी हैं। इन्हें वीरवार को शिमला पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed