फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Para military members roared in Ghumarwin, sloganeering against the government

घुमारवीं में खूब गरजे पैरा मिलिट्री सदस्य, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 07 May 2022 09:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Para military members roared in Ghumarwin, sloganeering against the government
घुमारवी में रैली निकालते पैरा मिलिट्री कोर्डिनेशन और वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन और वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से घुमारवीं में रैली एवं सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा (एक्स डीआईजी) की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान रैली दकड़ी चौक से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। वहीं, सभी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद एसडीएम राजीव ठाकुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सम्मेलन की शुरुआत में सदस्यों ने सभी शहीदों को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, मातृभूमि की रक्षा में अपना जीवन कुर्बान करने वाले पैरा मिलिट्री बलिदानियों के परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर तीन माह के अंदर अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो शिमला सचिवालय में भी रैली निकाली जाएगी और विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं। उन्होंने अपने मांग पत्र में प्रदेश में जिला स्तर पर पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन करना, पैरा मिलिट्री कैंटीनों को सीएसडी कैंटीनों की तर्ज में जीएसटी में छूट देने, एक्स पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन वेलफेयर एसोसिएशन को राज्य की ओर से मान्यता, एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में बुलाया जाए आदि मांगों को उठाया है।
विज्ञापन

वहीं, 2004 के बाद बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी इलाका होने से पैरा मिलिट्री के सदस्यों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उससे छुटकारा मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य पैट्रन एमएल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों के पैरा मिलिट्री संगठनों के बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसफ, सीआरपीएफ एंड असाम राइफल के सदस्यों, वीर नारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सरवण सिंह, कुलदीप सिंह, चंद्र शेखर, कश्मीर सिंह, वीर सिंह वर्मा, देवदत्त शर्मा, त्रिलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed