{"_id":"67a4b5e2c5d387a25d0d7412","slug":"pankaj-chandel-of-bilaspur-is-teaching-ice-climbing-in-spiti-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131580-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर के पंकज चंदेल स्पीति में सिखा रहे आइस क्लाइम्बिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर के पंकज चंदेल स्पीति में सिखा रहे आइस क्लाइम्बिंग
विज्ञापन
युवाओं को फिटनेस के लिए कर रहे प्रेरित
माउंट किअगरी पर की सफल चढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। बिलासपुर के पनोह गांव के पर्वतारोही पंकज चंदेल इन दिनों स्पीति के ताबो गांव में आइस क्लाइम्बिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस शिविर में मुंबई, बंगलूरू के साथ-साथ चेक रिपब्लिक और मलयेशिया से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
स्पीति के -20 डिग्री तापमान में पंकज, कहलूर एडवेंचर के सदस्य विशाल और ताशी प्रतिभागियों को सर्दियों में पहाड़ों पर चढ़ने और खुद को फिट रखने के गुर सिखा रहे हैं। पंकज ने हाल ही में लद्दाख के -30 डिग्री तापमान में 6100 मीटर ऊंचे किअगरी पहाड़ पर सफल चढ़ाई की। उन्होंने मनाली स्थित अटल बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 10 वर्ष से माउंटेनियरिंग से जुड़े पंकज हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और लद्दाख की प्रमुख चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। पंकज चंदेल अपनी संस्था कहलूर एडवेंचर्स के माध्यम से बिलासपुर में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वे साइक्लिंग, पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ रहे हैं।
पंकज ने बिलासपुर में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए लोगों को फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना है तो प्रकृति के नजदीक आएं और फिटनेस को जीवनशैली बनाएं। पंकज युवाओं को फिटनेस को लेकर प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।