फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Out-of-control tempo wreaks havoc in Dadhol; four bikes and shutters of two shops damaged.

Bilaspur News: दधोल में बेकाबू टेंपो ने मचाई तबाही, चार बाइक और दो दुकानों के शटर क्षतिग्रस्त

Tue, 25 Aug 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control tempo wreaks havoc in Dadhol; four bikes and shutters of two shops damaged.
दधोल में टेंपों की टक्कर से शटर हुआ क्षतिग्रस्त। संवाद
हादसे में बाल-बाल बचा चालक, मौके पर नहीं था कोई राहगीर, बड़ा जानी नुकसान टला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल कस्बे में मंगलवार को एक बेकाबू टेंपो ने जमकर तबाही मचाई। हादसे में दुकान के बाहर रिपेयर के लिए खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो दुकानों के शटर भी टूट गए। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार डंगार की ओर से निहारी जा रहा टेंपो दधोल कस्बे के बीच अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन टेंपो सड़क किनारे स्थित बाइक रिपेयर की दुकान में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी चार बाइक टेंपो की चपेट में आ गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास की दो दुकानों के शटरों को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद टेंपो पास खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को टेंपो से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकान मालिक सन्नी ने बताया कि रिपेयर के लिए आई चार बाइक टेंपो की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा दुकानों के शटरों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय दधोल कस्बे में लोगों की आवाजाही कम थी। यदि उस समय कोई राहगीर टेंपो की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से दधोल कस्बे में यातायात व्यवस्था सुधारने और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed