फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Operation started in the second big hospital of the district, Ghumarwin.

Bilaspur News: जिले के दूसरे बड़े अस्पताल घुमारवीं में ऑपरेशन शुरू

Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Operation started in the second big hospital of the district, Ghumarwin.
-झंडूता, घुमारवीं के लोगों को अब बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

- सर्जनों की टीम बुधवार, शनिवार को करेगी ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले के दूसरे बड़े सिविल अस्पताल घुमारवीं में ऑपरेशन सुविधा शुरू हो गई है। इससे जिले के दो विधानसभा क्षेत्र झंडूता, घुमारवीं के लोगों को राहत मिलेगी। अस्पताल में माइनर, कुछ मेजर सर्जरी शुरू की गई है। शल्य चिकित्सक डॉक्टर कार्तिक गुलरिया, एनेस्थेटिक डॉक्टर कनिका पराशर के अनुसार, अस्पताल की टीम ने पिछले 10 दिनों में हर्निया, हाइड्रोसील, ब्रैस्ट सिस्ट सहित करीब चार सफल ऑपरेशन किए हैं। ये ऑपरेशन अस्पताल में बुधवार, शनिवार को किए जा रहे हैं।
सर्जन टीम ने पित्ते की पथरी से जूझ रही एक महिला का ऑपरेशन भी निर्धारित किया है, जो शनिवार को किया जाएगा। बताते चलें कि पिछले करीब दो दशकों के बाद सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हुई है। इससे पहले क्षेत्र के लोगों को माइनर, मेजर सर्जरी के लिए जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि घुमारवीं अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर को विधिवत शुरू नहीं किया गया है। कारण यह है कि अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर अभी निर्माणाधीन है, लेकिन लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक कमरे में ओटी स्थापित की है। जहां ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। साथ ही इस ऑपरेशन थियेटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित, स्त्री रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी माइनर सर्जरी शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि अस्पताल में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है। कई सर्जन और विशेषज्ञ की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें गाइनोकोलॉजिस्ट, चर्म रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित शल्य चिकित्सक शामिल हैं, लेकिन अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कमी होने के कारण कुछ दिक्कत जरूर आ रही है। इसके लिए भी अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। अस्पताल में की गई सफल सर्जरी के बाद लोगों को उम्मीद है स्टाफ की कमी जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्हें माइनर और मेजर सर्जरी की सुविधा अस्पताल में मिलती रहेगी।
विज्ञापन

****
अस्पताल में कुछ माइनर, हर्निया हाइड्रोसील जैसे कुछ सफल ऑपरेशन किए गए हैं। साथ ही गॉलब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन भी शुरू किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी, क्योंकि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। साथ ही एनेस्थीसिया मशीन भी काफी पुरानी हो चुकी है। नई मशीन के लिए अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर कार्तिक गुलरिया , शल्य चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed