फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Open gym, synthetic badminton court, park dedicated to public in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में ओपन जिम, सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, पार्क जनता को समर्पित

Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Open gym, synthetic badminton court, park dedicated to public in Ghumarwin
घुमारवीं के दकड़ी वार्ड नंबर-7 में नवनिर्मित इंदिरा गांधी पार्क का उद्घाटन करते मंत्री राजेश धर
मंत्री राजेश धर्माणी ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

15 लाख रुपये से निर्मित होने वाली सड़क का किया शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं के दकड़ी वार्ड नंबर-7 में नवनिर्मित इंदिरा गांधी पार्क को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर 55 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने 40 लाख रुपये की लागत से विकसित इस आधुनिक पार्क को क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया, जिससे लोगों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हुआ है।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन शैली अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है और ऐसे आधुनिक पार्क समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी पार्क में स्थापित ओपन जिम युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त पार्क में निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए विशेष रूप से सुरक्षित खेल क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसमें आधुनिक झूले और अन्य खेल उपकरण स्थापित किए गए हैं, ताकि बच्चे स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण में खेलते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। इसके साथ ही पार्क में बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र का विकास तथा समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे क्षेत्रवासी सुबह और शाम के समय यहां सैर, व्यायाम और विश्राम का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए चुवाडी गांव में एक डिस्पेंसरी की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और भूमि उपलब्ध होते ही इस डिस्पेंसरी को शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर मंत्री धर्माणी ने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली करीब 500 मीटर लंबी संपर्क सड़क का भी शिलान्यास किया, जो दकड़ी गांव की बावड़ी से शुरू होकर घुमारवीं-अमरपुर मुख्य मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की आवाजाही सुगम होती है और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed