फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Only the one who sees poverty can uplift the poor: Katwal

गरीबी देखने वाला ही कर सकता की गरीबों का उत्थान : कटवाल

Mon, 29 Apr 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only the one who sees poverty can uplift the poor: Katwal
- झंडूता में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत सोमवार को बलघाड़ पंचायत के पराहू, धराड़, बलघाड़, अमरोआ, ठप्पर और खुब्बण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके भी दिखाते हैं। मोदी सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल इस बात का गवाह है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, उससे बढ़कर काम किया। अब उन्होंने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। जीतराम कटवाल ने कहा कि गरीबों और आम लोगों का उत्थान केवल वही व्यक्ति कर सकता है, जिसने खुद गरीबी देखी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। बचपन गरीबी में गुजारने वाले नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात का मुख्यमंत्री और उसके बाद देश का प्रधानमंत्री बनने पर गरीबों का विशेष ध्यान रखा। उनके उत्थान के लिए उन्होंने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं। शहरों के साथ गांवों को भी समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए मोदी सरकार ने कार्य किया है। इसी का नतीजा है कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां तक कि पिछड़ा कहा जाने वाला कोटधार क्षेत्र भी अब विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। भाजपा के लिए राजनीति जहां समाजसेवा का माध्यम है, वहीं कांग्रेस केवल अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए सत्ता हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed