{"_id":"6a1059670e5d5b535503021b","slug":"on-international-biodiversity-day-students-gave-the-message-of-environmental-protection-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160303-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते
अल्फा स्कूल में प्रतियोगिताओं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ।अल्फा साइंस इको क्लब की ओर से हुए कार्यक्रम में जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्रकृति के महत्व पर विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। इको क्लब की प्रभारी शालिनी कौंडल ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पृथ्वी पर सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे और प्राकृतिक संसाधन जीवन के संतुलन के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।