फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officials should promptly resolve issues related to railway construction.

Bilaspur News: रेलवे निर्माण से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करें अधिकारी

Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials should promptly resolve issues related to railway construction.
आरवीएनएल अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक रणधीर ने दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने शुक्रवार को आरवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत टाली और जकातखाना क्षेत्र में रेलवे परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों की सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों के हितों और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना आवश्यक है। रणधीर शर्मा ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर, उप प्रधान प्रभु राम, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed