{"_id":"655893c5b05857e66b0e36b6","slug":"officers-should-keep-machinery-ready-to-deal-with-any-situation-adc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8780-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी तैयार रखें मशीनरी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी तैयार रखें मशीनरी : एडीसी
विज्ञापन
- शीतकालीन तैयारी की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दिए दिशानिर्देश
- खुले में सोने वालों की संख्या पता करें नप अधिकारी
- आवश्यक दवाओं का भंडारण रखे स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर निधि पटेल की अध्यक्षता में शीतकालीन तैयारी की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग को अपनी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अन्य संबंधित विभागों को किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और सुचारू सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मशीनरी को तैयार रखने का निर्देश दिए। सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग, सभी उपमंडल अधिकारियों को धुंध और कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने सहित जिले की मुख्य सड़कों में डार्क स्पॉट्स की रिपोर्ट सौंपने सहित पुलिस विभाग को ट्रैफिक प्लान को व्यवस्थित करने के लिए कहा। सभी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारियों को सर्दियों के दौरान बस अड्डे के आसपास खुले में सोने वाले लोगों की संख्या पता करने, इन लोगों के लिए नप क्षेत्र में रात काटने के लिए उचित व्यवस्था करने, आपदा प्रबंधन के अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण करने के लिए कहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को आवश्यकता के मुताबिक राशन का भंडारण के निर्देश दिए।
इनसेट
हीटर का उपयोग करते समय रहें सतर्क
एडीसी ने कहा कि अक्सर सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कमरे में रूम हीटर, ब्लोअर इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है। मगर यह देखा गया है कि बंद कमरे में हीटर जलाने से कई लोगों की मौत के मामले सामने आते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि हीटर का उपयोग कमरे की हवा को गर्म करके तापमान बढ़ाने के लिए किया जाता है। बंद कमरे में हीटर चलाने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर घटने लगता है और वहां मौजूद नमी भी कम होने लगती है। इससे ज्यादातर लोगों को नाक बंद और ड्राई आई की समस्या आने लगती है। रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है और यह एक जहरीली गैस होती है।
विज्ञापन
इनसेट
कोहरे में बढ़ती हैं सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बिलासपुर में फोरलेन बनने से एक ओर जहां बड़ी सुविधा मिली है, वहीं सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी चालकों को कोहरे में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने वाहन चालकों से लो बीम पर हेडलाइट रखने, लाइन में वाहन चलाने, पीली लाइट को फॉलो करने, वाहनों के मध्य उचित दूरी रखने, इंडिकेटर पर ध्यान रखने, फॉग लाइट का सहारा लेने, वाहनों की स्पीड को नियंत्रित रखने, वाहनों के पीछे रेडियम टेप लगाने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।