फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSUI organizational election process begins; results of the first phase to be declared on October 6.

Bilaspur News: एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू, छह अक्तूबर को आएंगे पहले चरण के नतीजे

Tue, 01 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
NSUI organizational election process begins; results of the first phase to be declared on October 6.
प्रदेश के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में होगी चुनावी प्रक्रिया, दूसरे चरण में 17 अक्तूबर को जिला-प्रदेश स्तर पर मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य एवं हिमाचल प्रभारी केके शास्त्री ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यक्ष तथा कैंपस समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनावों के परिणाम छह अक्तूबर को घोषित होंगे। दूसरे चरण में जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव होंगे। इन पदों के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा और 20 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। केके शास्त्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 400 शिक्षण संस्थानों तक चुनाव प्रक्रिया पहुंचाने की तैयारी की गई है। चुनाव में नए प्रवेशित प्रथम वर्ष के पात्र विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। जिन विद्यार्थियों को अभी पहचान पत्र जारी नहीं हुए हैं, उन्हें निर्धारित प्रमाणित फोटोयुक्त दस्तावेजों के आधार पर सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता से लेकर नामांकन, पात्रता जांच और मतदान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। इसके लिए डिजिटल चुनाव मॉड्यूल भी तैयार किया गया है। शास्त्री ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से कैंपस स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर मिलेगा। पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, जिला महासचिव अनुराग शर्मा, जोनल प्रभारी विपुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed