फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No youth should be deprived of voting: Prof. Rita

मतदान से कोई भी युवा न रहे वंचित : प्रो. रीता

Sat, 18 Nov 2023 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
No youth should be deprived of voting: Prof. Rita
- बलोह स्कूल और घंडालवी कॉलेज में हुआ चुनावी पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं। चुनावी पाठशाला गतिविधि के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह और घंडालवी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
राजकीय महाविद्यालय घंडालवी में प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएलओ घंडालवी राजकुमार ने विद्यार्थियों को मतदान अधिकार, मत कैसे बनवाएं और इससे संबंधित योग्यताओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्राचार्य रीता शर्मा ने कहा कि हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ा लोकतांत्रिक प्रणाली वाला देश है। यहां पर चुनावों को महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इसलिए चुनावों का एक विशेष महत्व रहता है। कोई भी योग्य युवा मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए। इस मौके पर नोडल अधिकारी विरेंद्र शर्मा, प्रो. पवन कुमार, डॉ. रविंद्र, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रवि कुमार, संजय कुमार और दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलोह स्कूल में प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को लोकतंत्र के पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। मतदान केंद्र अधिकारी बलदेव ने बच्चों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रभारी राकेश चंद ने एक डेमो से कैसे मतदान किया जाता है और इसमें प्रयुक्त होने वाली मशीनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को चुनावों के महत्व के बारे जानकारी दी। इस मौके पाठशाला के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed