{"_id":"6561ebc116d48f28390cd954","slug":"no-confidence-motion-passed-against-chairperson-of-np-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9152-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नप नयनादेवी की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नप नयनादेवी की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
- कांग्रेस समर्थित मुकेश कुमारी को गंवानी पड़ी कुर्सी, छह सदस्यों ने प्रस्ताव को दिया समर्थन
- उपाध्यक्ष पहले ही दे चुकीं हैं अपना इस्तीफा, दिशा शर्मा नए अध्यक्ष की दौड़ सबसे ऊपर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयनादेवी की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। शनिवार को एसडीएम स्वारघाट कार्यालय में आयोजित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सात में से छह सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया है।
बैठक से निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश कुमारी पहले ही इस्तीफा दे चुकीं हैं, उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा अनुपस्थित रहीं। हालांकि मीनाक्षी ने एसडीएम को पत्र भेजकर अध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया है। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दावेदारों के लिए आदेश जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित सदस्य मीरा देवी, दिशा शर्मा, भरत गौतम, रीता देवी और प्रवीण ने एसडीएम को बताया कि अध्यक्ष मुकेश कुमारी के कार्यकाल में किसी भी पार्षद का काम नहीं हो रहा है और सभी विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। इससे जनता का रोष भी बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए उन्होंने समर्थन वापस ले लिया। बता दें कि सात सदस्यों वाली नगर परिषद श्री नयना देवी जी के चार सदस्यों ने इसी माह की शुरुआत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। हालांकि प्रस्ताव लाने के बाद ही उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया था।
वहीं, अब वार्ड नंबर 1 से जीत कर आईं दिशा शर्मा नए अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ऊपर मानी जा रही हैं, जबकि भारत गौतम उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बताते चलें कि साल 2020 में नगर परिषद के चुनाव हुए। इसमें भाजपा समर्थित चार उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्हें इसका फल भी मिला और अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुईं। इस चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित दिशा शर्मा, दो से भाजपा समर्थित रीता देवी, तीन नंबर से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी शर्मा, चार से भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी, पांच से कांग्रेस समर्थित प्रवीण कुमार, छह से भाजपा समर्थित भरत गौतम, सात से भाजपा समर्थित मीरा देवी ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
कोट्
एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भेज दिया है। सरकार के निर्देश पर नए सिरे से अध्यक्ष पद की नियुक्ति की तारीख तय की जाएगी।