फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nidhi Ratan for the post of General Secretary, Umesh Kumar's name fixed for the post of Joint Secretary

Bilaspur News: महासचिव पद के लिए निधि रतन, संयुक्त सचिव पद के लिए उमेश कुमार के नाम तय

Mon, 24 Apr 2023 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Nidhi Ratan for the post of General Secretary, Umesh Kumar's name fixed for the post of Joint Secretary
- प्रदीप सिंह जसवाल, संजय शर्मा और संतोष कुमार गौतम ने छोड़ी प्रधान पद की दावेदारी
विज्ञापन

- 29 अप्रैल को होने हैं बार एसोसिएशन घुमारवीं के वार्षिक चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। बार एसोसिएशन घुमारवीं के वार्षिक चुनावों के लिए प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। 29 अप्रैल को बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। संघ के प्रधान पद के लिए जगदीश राम शर्मा, लेख राम नड्डा, प्रदीप सिंह जसवाल, संजय शर्मा और संतोष कुमार गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए अजय कुमार नड्डा और राजेश कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। महासचिव पद के लिए अजय कुमार ठाकुर, निधि रतन और संतोष चंदेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद के लिए अकेले उमेश कुमार ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार नामांकन पत्र वापस लेने का दिन तय किया गया। प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रदीप सिंह जसवाल, संजय शर्मा और संतोष कुमार गौतम ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अजय कुमार ठाकुर और संतोष चंदेल ने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए जगदीश राम शर्मा और लेख राम नड्डा के बीच में सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए अजय कुमार नड्डा और राजेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसके अलावा महासचिव पद के लिए निधि रतन, संयुक्त सचिव पद के लिए उमेश कुमार के नाम तय हो चुके हैं। उनके नामों की मात्र घोषणा होना बाकी है। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधान और उप प्रधान पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अलावा महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए एक एक ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed