फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NHAI

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने निजी भूमि पर बना डाली पुल की नींव

Sat, 21 Nov 2020 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
NHAI
घुमारवीं (बिलासपुर)। बकरोआ पंचायत के पेहड़वी गांव में एनएचएआई के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगे हैं। पीड़ित का कहना है कि निजी भूमि पर पुल की नींव डाल दी गई है। भूमि मालिक ने कोर्ट से स्टे ले रखा था। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल की नींव बनाते समय भूमि से खैर के पेड़ों की कटाई भी कर दी। जिन पेड़ों की कटाई की गई है उनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। भूमि मालिक पूर्व सैनिक नायक सूबेदार अयोध्या प्रकाश काफी वृद्ध हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर आने के बाद भी पुल का कार्य किया जा रहा है। पूर्व सैनिक के बेटे किशोरी लाल ने बताया कि जब नेशनल हाईवे के अधिकारी कार्य करने आए थे। तो उनको निशानदेही के लिए कहा था। पर इन अधिकारियों ने मनमाने तरीके से कार्य शुरू कर दिया। जिससे लगभग चार बिस्वा जमीन प्रभावित हुई है। इस भूमि पर विभाग अपनी निशानदेही ले सकता है। अगर जमीन विभाग की पाई जाती है तो वह अपना कार्य कर सकते हैं। भूमि मालिक ने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग ने उनके नए घर की नींव खोद कर उस पर मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। वहीं, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप ने बताया कि पेहड़वी में पुल का निर्माण किया जा रहा है। वह सरकारी भूमि पर ही है। निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed