फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New Year fair at Shri Nayana Devi Ji from today

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में नववर्ष के मेले आज से

Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
New Year fair at Shri Nayana Devi Ji from today
नव वर्ष के मेलों के लिए सजा मां नयना देवी जी का दरबार। संवाद
31 की रात को 2 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन

पटाखों पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध
जिला प्रशासन, मंदिर न्यास ने पूरी की मेले की तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में सोमवार से नववर्ष के मेले शुरू होंगे। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से मेलों के सफल संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह मेले 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेंगे। 31 की रात को मंदिर के कपाट 2 बजे खुले जाएंगे।
नववर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार भी मंदिर की सजावट का कार्य पंजाब के समाजसेवी संस्था की ओर से किया जा रहा है। मंदिर के सहायक सुरक्षा इंचार्ज महेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार भी मेला के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मंदिर के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को इस बार भी 9 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मेला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा। मंदिर और नगर परिषद के सफाई इंचार्ज का कहना है कि नववर्ष मेला के दौरान साफ-सफाई का काम पूर्ण कर लिया है। मंदिर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी, डीएसपी श्री नयना देवी जी को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। यात्रियों की सुविधा और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। पंजाब से बिना परमिट वाली गाड़ियों का हिमाचल प्रदेश में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो जैसे वाहनों को कैंची मोड़, टोबा और भाखड़ा में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेले के दौरान हर वाहन की कड़ी चेकिंग की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। टोबा सीमा, घवांडल सीमा और रोपवे क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। मंदिर परिसर, बस अड्डा और सीढि़यों के पास वॉकी-टॉकी से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। नव वर्ष मेले के दौरान पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी वाहन या व्यक्ति के पास पटाखे या कोई संदिग्ध वस्तु पाई जाती हैए तो उसे तुरंत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed