फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New executive committee of BJP Kisan Morcha Naina Devi Lower Mandal announced

Bilaspur News: बीजेपी किसान मोर्चा नयना देवी लोअर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

Sat, 15 Nov 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of BJP Kisan Morcha Naina Devi Lower Mandal announced
महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया गठन, विभिन्न पदों के दायित्व सौंपे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नयना देवी लोअर मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंडल कार्यकारिणी का गठन कर नई टीम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर किसान मोर्चा की गतिविधियों को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से टीम का विस्तार किया गया है।

मंडलाध्यक्ष ने नकराणा पंचायत के पूर्व प्रधान रामपाल ठाकुर, धरोट से चमेल सिंह ठाकुर, बैहल से कर्मचंद और मतनोह से दिला राम को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं घवांडल पंचायत के प्रधान संजीव चंदेल और कुटैहला से हरदयाल ठाकुर को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वालथाई पंचायत के प्रधान राम लाल, कोड़ांवाली पंचायत के उप प्रधान भजन लाल, जालादेवी से सुनील कुमार, खुलमी से संजीव चंदेल और मंझेड़ से सुभाष चंद सचिव के रूप में कार्य करेंगे। री से बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष, टिक्कर से सुनील कुमार को कार्यालय सचिव, खैरियां से राजकुमार को मीडिया प्रभारी, बैहल से रणवीर धीमान को प्रवक्ता, सुन्नन से विपन कुमार को आईटी संयोजक, खुरानी से गुरनाम सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया है। भारसड़ा से रणजीत सिंह, तनबौल से रोशन लाल, टाली से रामलाल, धरा से नंद लाल, जगातखाना से रोशन महाजन, कुटैहला से रूप लाल, पंगा से श्याम लाल, धलेत से संजीव कुमार, मंडयाली से विनय कुमार, लखाला से संजीव कुमार, बडोह से राम सिंह, सलोआ से विजय कुमार, माकड़ी से सरवन सिंह, टोबा से दिनेश कुमार व झिड़ियां से बलबीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नयना देवी लोअर मंडल से संबंधित प्रदेश व जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य इस कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed