फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   new company start works in hospital

क्षेत्रीय अस्पताल में कंपनी ने संभाला कामकाज, मोहाली भेजे जा रहे सैंपल

Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
new company start works in hospital
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की लैब में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मी ब्लड सैंपल लेते हुए। संव? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एसआर लैब बंद होने के बाद सोमवार से नई कंपनी ने कामकाज संभाल लिया है। अस्पताल के लैब भवन की तीसरी मंजिल पर कंपनी ने कर्मचारी नियुक्त कर दिए हैं, लेकिन अभी तक मशीनरी स्थापित नहीं की है।
विज्ञापन

क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स की ओर से अभी तक अस्पताल में ब्लड के सैंपल ही लिए जा रहे हैं। जांच के लिए सैंपल मोहाली भेजे जा रहे हैं। मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा। मरीजों को रिपोर्ट अगले दिन दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक मिलेगी। कंपनी 232 प्रकार के टेस्ट निशुल्क करेंगी। जबकि कुछ टेस्ट सस्ते दामों पर किए जाएंगे। इससे मरीजों को महंगे दामों पर टेस्ट करवाने से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 21 मई को एसआर लैब ने क्षेत्रीय अस्पताल से कामकाज समेट लिया था। इसके बाद से ही मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी लैब में दोपहर 12:30 बजे तक ही टेस्ट किए जाते हैं। मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ रहा था या फिर निजी लैब में मंहगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। हालांकि अभी मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों को अब बार-बार भूखे पेट टेस्ट करवाने के लिए नहीं आना पड़ेगा। कोट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रस्ना लैब ने बिलासपुर अस्पताल में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। मरीजों को दो घंटे में रिपोर्ट देने की व्यवस्था कंपनी की ओर से जल्द ही कर दी जाएगी।
डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed