फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Need for unity and brotherhood society: Rajiv

एकता और भाईचारा समाज की जरूरत : राजीव

Mon, 12 Feb 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Need for unity and brotherhood society: Rajiv
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में उत्तरी भारत सर्वधर्म समभाव सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सर्वधर्म एकता अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एकता और भाईचारा प्रगतिशील समाज की मूलभूत जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सत्यदेव शर्मा ने की।

सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राजीव कुमार ने कहा कि समाज विभिन्न जातियों और समुदायों में बंटा हुआ है, कई बार ये वजहें कड़वाहट पैदा करती हैं। ऐसी स्थितियों में सजग रहने की जरूरत होती है। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्वधर्म समभाव अपनाना जरूरी है। इस मौके पर सभी धर्मों के आए प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म सम्मेलन में अपने विचार रखें। संयुक्त रूप से सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर प्रस्ताव पारित किया कि देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करने एवं इंसानियत धर्म के संचार हेतु देश के विभिन्न प्रदेशों में गांव स्तर पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ईशान अख्तर, निर्मला राजपूत, पंडित सत्यदेव शर्मा, रेखा बिष्ट,तनवीर खान एवं सुनंदा सूद मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed