फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets rowed to Baba Garibnath temple

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने किया बाबा गरीबनाथ मंदिर तक नौकायन

Sat, 14 Oct 2023 04:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets rowed to Baba Garibnath temple
झील के बीच स्थित मंदिर परिसर में की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनसीसी 1 एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर की ओर से आयोजित किए जा रहे जलतरंग नौकायन मेन्यू शिविर के सातवें दिन कैडेट्स ने दोबड़ से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक गोबिंद सागर झील में नौकायन किया।

दिन की शुरुआत सभी एनसीसी कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम और योग से की। इसके बाद राजकीय उच्च विद्यालय दोबड़ के नजदीक गोबिंद सागर झील के तट से सभी कैडेट्स ने तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट के साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर तक नौकायन किया। गरीबनाथ मंदिर ऊना में गांव रायपुर के पास पड़ता है। ये मंदिर गोबिंद सागर झील के बीच में है। ये मंदिर साल के लगभग चार महीने पानी के बीच रहता है। मंदिर में जाने के लिए नाव के माध्यम से जाना पड़ता है। सभी 60 एनसीसी कैडेट्स जो कि भारत के चार राज्यों हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से इस शिविर में भाग लेने आए हैं, उन सब ने गरीबनाथ मंदिर में शीश नवाया और यहां की संस्कृति और इतिहास के बारे में जाना। इसके उपरांत सभी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मंदिर परिसर और इसके आसपास सफाई को अंजाम दिया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देवाशीष गुहा ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया। शाम के समय सभी कैडेट्स नौकायन करते हुए वापस राजकीय उच्च विद्यालय दोबड़ पहुंचे और कुल मिला कर शिविर के सातवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने लगभग 12 किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस दौरान मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed