{"_id":"68175d06c117612713077e10","slug":"naresh-thakur-became-the-district-president-of-school-spokesperson-association-bilaspur-for-the-third-time-in-a-row-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136490-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नरेश ठाकुर लगातार तीसरी बार बने स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नरेश ठाकुर लगातार तीसरी बार बने स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष
Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल प्रवक्ता संघ की नए अध्यक्ष व अन्य सदस्य। स्रोत: संघ
-राजकीय पाठशाला बरमाणा में सर्वसम्मति से कराए गए संघ के चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाणा में संपन्न हुए। चुनाव में जिले भर के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से प्रवक्ताओं ने भाग लिया।
संघ के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। इसमें प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान) नरेश ठाकुर को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर चुना गया। उनके नेतृत्व में संघ ने पूर्व साल में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रवक्ता साथियों ने उनके समर्पण व नेतृत्व क्षमता पर एक बार फिर विश्वास जताया। इसके साथ ही प्रवक्ता (कंप्यूटर विज्ञान) सुशील चंदेल को जिला महासचिव के रूप में चुना गया। उनके चयन से संघ को तकनीकी दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी। संघ की कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव करेंगे। इस बार जिले के 100 प्रतिशत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से प्रवक्ताओं ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की, जो कि संगठन की बढ़ती लोकप्रियता एवं एकता का परिचायक है। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वह शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, नीतिगत मुद्दों पर आवाज उठाने, शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।