फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Namhol to Chandpur bus closed, anger among villagers

Bilaspur News: नम्होल से चांदपुर बस बंद, ग्रामीणों में रोष

Sun, 05 Jan 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Namhol to Chandpur bus closed, anger among villagers
निगम का कहना, चार महीने से कम मिल रहीं सवारियां
विज्ञापन

लोगों ने बस सेवा शुरू करने का किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विकास खंड सदर के तहत परिवहन निगम की ओर से शुरू की नम्होल से चांदपुर बस सेवा को बंद कर दिया है। निगम का कहना है कि बस में सवारी बहुत कम होती है। वहीं लोगों ने निगम से आग्रह किया है कि बस सेवा को शुरू किया जाए।
बिलासपुर-सेलग-नम्होल बस सेवा को लोगों की मांग पर सितंबर 2024 में शुरू की थी। इससे चांदपुर, भोजपुर, चंबयारा, सिकरोहा ए गलोढ़, बाग, सिल्हा गांव, समोग, साई कनेता आदि गांव के लिए चलाया गया था। निगम की ओर से इस बस को नए साल पर बंद कर दिया है। इससे लोगों में भारी रोष है। इस क्षेत्र के लिए एकमात्र बस सेवा है। इसमें स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के बच्चे, सरकारी कर्मचारी व अन्य लोग जिला मुख्यालय के लिए जाते हैं। सवारी ज्यादा होने के कारण मरीजों, बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते लोगों की मांग पर दूसरे बस रूट को चांदपुर तक बढ़ाया था। अब बस को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

निगम का कहना है कि करीब चार माह में इस रूट पर सवारी बेहद कम है। इस कारण निगम इसको घाटे पर चलाने में असमर्थ है। लोगों का कहना है सर्दी में छोटे होने के कारण हो सकता है कि सवारी कुछ कम हो लेकिन जब दिन बड़े हो जाएंगे तो सवारियों की संख्या भी बढ़ेगी। सिकरोहा के प्रधान भूपचंद, उप प्रधान दुर्गा राम, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बालक राम शर्मा, करमचंद, कमलदेव, हरिलाल और गणपत ने बस फिर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि निगम ने चार माह तक इस बस सेवा को घाटे मे चलाए रखा। इसमें नाममात्र की सवारी होती है। इस कारण निगम बस सेवा को चलाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed