फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mundkhar Health Center closed for a year, villagers deprived of health services

Bilaspur News: मुंडखर स्वास्थ्य केंद्र एक साल से बंद, स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीण वंचित

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mundkhar Health Center closed for a year, villagers deprived of health services
डॉक्टर-नर्स नहीं, प्राथमिक उपचार भी ठप; मंत्री धर्माणी से हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

लोग बोले, जल्द नहीं हुआ समस्या का समाधान तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। क्षेत्र के मुंडखर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पिछले लगभग एक वर्ष से पूरी तरह बंद पड़ा है। केंद्र में न तो डॉक्टर तैनात हैं, न नर्स और न ही चौकीदार। ऐसे में आसपास के गांवों की हजारों की आबादी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।


नंबरदार दलेर सिंह पटयाल ने बताया कि केंद्र के बंद रहने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्कूल के पास एक व्यक्ति गिर गया और उसका पैर टूट गया, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका। ऐसे हालात आम होते जा रहे हैं। केंद्र के अंतर्गत कुल चार गांव आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से लोगों को मामूली चोट या सामान्य बीमारी में भी कई किलोमीटर दूर घुमारवीं अस्पताल जाना पड़ता है। इससे समय, पैसा और श्रम तीनों का भारी नुकसान हो रहा है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, बुजुर्गों की नियमित देखभाल, बच्चों की सामान्य बीमारियों का उपचार और आपातकालीन प्राथमिक उपचार जैसी जरूरी सुविधाएं पूरी तरह ठप हैं। क्षेत्र में तीन स्कूल भी हैं, जहां बच्चों को अक्सर प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ती है, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण स्कूल प्रबंधन भी परेशान है। स्थानीय स्कूल के एसएमसी प्रधान दलजीत ने कहा कि बच्चों को हल्की चोट लगने पर भी उन्हें घुमारवीं ले जाना पड़ता है, जो मुश्किल और समय लेने वाला है। केंद्र को तुरंत चालू करवाया जाए। ग्रामीण दलेर सिंह पटयाल, जयचंद, मदन, सीताराम, सुखदेव, दाता राम और दलजीत ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि डॉक्टर, नर्स और आवश्यक स्टाफ की तुरंत नियुक्ति की जाए। ग्रामीणों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर समस्या का संज्ञान लें और मुंडखर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को दोबारा सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed