फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MP Anurag Thakur presided over the closing ceremony of the district-level Sayar Fair.

Bilaspur News: सांसद अनुराग ठाकुर ने किया जिला स्तरीय सायर मेले का किया समापन

Mon, 21 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
MP Anurag Thakur presided over the closing ceremony of the district-level Sayar Fair.
सायर मेले के समापन पर मुख्यातिथि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: जागरूक
विधायक रणधीर शर्मा रहे मौजूद, ग्रामीणों और किसानों ने लिया मेले में भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल की लोक संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं से जुड़े जुखाला में जिला स्तरीय सायर मेले का सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समापन किया। समारोह में श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, महिला मंडलों और युवक मंडलों ने भाग लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि लोक संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और ग्रामीण जीवन के जीवंत प्रतीक हैं। सायर जैसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेला मैदान में स्थानीय उत्पादों और वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने किसानों से मुर्गी पालन, मत्स्य पालन और सूअर पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने किसानों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed