फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Morsinghi Handball Nursery welcomed the players

Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी ने किया खिलाड़ियों का स्वागत

Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Morsinghi Handball Nursery welcomed the players
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई चतुर्थ सेंट्रल ओपन पुरुष वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों का मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में शानदार स्वागत किया गया। नर्सरी के दोनों खिलाड़ियों हितेन, सुमित, सहायक कोच मनोज ठाकुर और बिलासपुर से ही बरठीं से अंतरराष्ट्रीय रेफरी चंदन ठाकुर के स्वागत में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में साउथ एशियन हैंडबाल फेडरेशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मोरसिंघी एकमात्र ऐसी अकादमी किसी के सहयोग से स्नेहलता चला रही हैं। गांव-गांव से जरूरतमंद बेटियों को हैंडबाल का प्रशिक्षण दे रही हैं। आज इस नर्सरी के 50 से भी ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ी सरकारी नौकरी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी खेलों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। उन्होंने मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में बन रहे इंडोर स्टेडियम के लिए टेरा फ्लेक्स देने की घोषणा की। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्याम लाल कौंडल व हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर ने उन्होंने शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी के संचालिका स्नेहलता व जगदीश ठाकुर ने मुख्यातिथि को गुर्ज भेंट किया। आनंदेश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सुमित व हितेन व कोच मनोज व अंतरराष्ट्रीय रेफरी चंदन ठाकुर को सम्मानित किया। संचालिका व कोच स्नेहलता ने अकादमी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्याम लाल कौंडल, डॉ. कर्ण, जगदीश ठाकुर, रिहान दुबे, विकास मेहता, विनय मेहता मंडी से, मनोज ठाकुर, दिनेश, इंद्र सिंह, चंदन ठाकुर, कर्ण चंदेल, एम एस चौहान के साथ मोरसिंघी गांव के लोग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed