{"_id":"6ab027d45adc768433070390","slug":"more-than-50-volunteers-donated-blood-during-the-seva-sankalp-abhiyan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168145-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेवा संकल्प अभियान में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेवा संकल्प अभियान में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान करते भाजका कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
भाजपा जिला कार्यालय में युवा मोर्चा ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने किया। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव देवेश चंदेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी और महासचिव विनोद ठाकुर समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रणधीर शर्मा और त्रिलोक जमवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा की जिला इकाई युवा कार्यकर्ताओं की एक डायरेक्टरी तैयार करेगी। इसमें नाम-पता, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर समेत जरूरी जानकारी दर्ज होगी। आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीज के लिए संबंधित रक्तदाता से तत्काल संपर्क किया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डायरेक्टरी का कार्य जल्द पूरा करने का आह्वान किया।