Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Monsoon alert: People advised to stay away from waterlogged roads and overflowing drains.

Bilaspur News: मानसून के बीच अलर्ट, जलमग्न सड़कें और उफनते नालोंं से दूर रहे लोग

Wed, 15 Jul 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon alert: People advised to stay away from waterlogged roads and overflowing drains.
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी,भारी बारिश के बीच सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों के लिए विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बारिश और बाढ़ के दौरान सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में लोगों से मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है।

प्राधिकरण ने कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। इसलिए लोग किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। विशेष रूप से जलमग्न सड़कों, उफनते नदी-नालों, खड्डों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। पानी का बहाव सामान्य दिखाई देने पर भी उसकी गहराई और रफ्तार का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि यदि उनके क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न होती है तो बिना देरी किए सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर चले जाएं। प्रशासन की ओर से निर्धारित राहत शिविरों और सुरक्षित आश्रय स्थलों में ही ठहरें तथा अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। एडवाइजरी में परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए पहले से तैयारी रखने पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत घर में एक आपातकालीन किट तैयार रखने की सलाह दी गई है, जिसमें पीने का पानी, सूखा खाद्य पदार्थ, प्राथमिक उपचार सामग्री, नियमित उपयोग की दवाइयां, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरियां, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित एवं जलरोधक पैकिंग में रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से साथ ले जाया जा सके। लोगों से यह भी कहा है कि मौसम की पल-पल की जानकारी के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट और प्रशासन की ओर से जारी अपडेट पर नजर रखें। किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों की भी मदद करें।
विज्ञापन

आपदा की स्थिति में यहां करें संपर्क
राज्य आपदा हेल्पलाइन : 1070
जिला आपदा हेल्पलाइन : 1077
वैकल्पिक संपर्क नंबर : 94594-57061
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed