{"_id":"651c00232aaab2815d0eb3c4","slug":"mohit-of-takareda-school-became-the-winner-in-the-high-jump-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-6574-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऊंची कूद स्पर्धा में टकरेड़ा स्कूल के मोहित बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऊंची कूद स्पर्धा में टकरेड़ा स्कूल के मोहित बने विजेता
विज्ञापन
- खेलों में पांच खंडों के 395 खिलाड़ी ले रहे भाग
-आज खेले जाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बस्सी में चल रही जिला स्तरीय अंडर-14 खेलों में छात्र खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखा रहे हैं। खेलों में पांच खंडों के 395 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मैच हुए।
जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी बग्गा राम बैंस ने बताया कि ऊंची कूद में राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के मोहित चंदेल ने पहला, श्री नयना देवी जी के नमित चौहान ने दूसरा और बाल पाठशाला घुमारवीं के मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बाल पाठशाला घुमारवीं के मुकेश कुमार ने पहला, गेहड़वीं स्कूल के अंश चंदेल ने दूसरा और आरव ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में टकरेड़ा के कार्तिक ने पहला, हटवाड़ के राहुल ने दूसरा और गेहड़वीं स्कूल के अंश चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के मैच में झंडूता ने सदर, घुमारवीं-1 ने घुमारवीं-2, झंडूता ने स्वारघाट, घुमारवीं-1 ने सदर, झंडूता ने घुमारवीं-2, घुमारवीं-1 ने स्वारघाट खंड को हराया। खो-खो में घुमारवीं-2 ने घुमारवीं-1, सदर ने स्वारघाट, घुमारवीं-2 ने झंडूता, घुमारवीं-1 ने स्वारघाट, झंडूता ने सदर, घुमारवीं-2 ने स्वारघाट और सदर ने घुमारवीं-1 खंड को हराया। कबड्डी में घुमारवीं-2 ने घुमारवीं-1, सदर ने झंडूता, स्वारघाट ने घुमारवीं-2, घुमारवीं-1 ने झंडूता, स्वारघाट ने झंडूता, स्वारघाट ने घुमारवीं-1, सदर ने घुमारवीं-1 और घुमारवीं-2 ने झंडूता खंड को हराया।