फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi government took care of every section in the budget

Bilaspur News: मोदी सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल

Tue, 23 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Modi government took care of every section in the budget
-भाजपा नेताओं ने कहा, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बजट में दिया गया है जोर
विज्ञापन

- कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के उपचार के लिए दवा की गई सस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट का स्वागत कर इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। इस बजट में जहां मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है, वहीं रोजगार व स्वरोजगार के भरपूर अवसरों का प्रावधान भी किया गया है।
सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने समाज को शक्ति देने वाला यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस बजट में हिमाचल में पिछले साल आपदा से हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट हर लिहाज से बेमिसाल है। यह मध्यम वर्ग के सपनों का बजट है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के उपचार के लिए इसकी दवाइयां सस्ती की गई हैं। एक्स-रे उपकरण, मोबाइल फोन व चार्जर, सोना-चांदी व सोलर सेट आदि की कीमतों में भी कमी की गई है। वहीं झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि वह युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को ही चार जातियां मानते हैं। इस बजट में इन सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। मध्यम वर्गीय के सपनों को पूरा करने के साथ ही यह बजट पूरे समाज को शक्ति देने वाला भी है। इससे जहां शिक्षा और स्किल को नया स्केल मिलेगा, वहीं देश के आर्थिक विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र हैं। शिक्षा, रोजगार व कौशल प्रशिक्षण के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मुद्रा लोन की लिमिट डबल करके इसे 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है। ईपीएफओ में पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाने पर पहली बार नौकरी करने जा रहे युवाओं को 3 किस्तों में 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे 210 लाख युवा लाभान्वित होंगे। कुल मिलाकर यह बजट सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाला है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया, उसमें समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की गई है। मुख्यत: जो चार जातियां हमारे प्रधानमंत्री ने गिनाई हैं महिला,युवा, किसान और गरीब इन जातियों का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। कहा कि प्रस्तुत बजट में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने बेहतर प्रावधान किए हैं। वेतन भोगी कर्मचारियों के स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50 हजार से 75 हजार कर दिया गया है। पेंशन भोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन पर कटौती को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। इस नई कर व्यवस्था से देश भर के चार करोड़ वेतन भोगियों और पेंशन धारकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किसानों, गरीबों और छोटे कारोबारियों का रखा ख्याल : स्वदेश
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने मोदी सरकार-3 के पहले बजट की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और छोटे कारोबारियों समेत हर वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। सोना, चांदी, कैंसर की दवाइयों व एक्सरे उपकरणों आदि की कीमतें घटाने के साथ ही सूचना-प्रौद्योगिकी के इस दौर में हर वर्ग की जरूरत बन चुके मोबाइल फोन तथा उसकी बैटरी व चार्जर भी सस्ते किए गए हैं। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुद्रा लोन की राशि 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है। उत्पादन और संसाधनों पर जोर देकर देश के आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। जनहितैषी, कल्याणकारी और विकासशील बजट प्रस्तुत करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की जनता का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed