{"_id":"631b7dbecb98ac2e9e221c55","slug":"modern-operation-facility-will-be-available-in-mother-child-health-unit-bilaspur-news-sml421174496","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ-शिशु हेल्थ विंग में मिलेगी मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ-शिशु हेल्थ विंग में मिलेगी मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर की सुविधा
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई में मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलेगी। इनमें बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर करने वाले खास उपकरण भी होंगे। ऑपरेशन थियेटर में सारे उपकरण डिजिटल और हाईटेक होंगे। ओटी में तापमान नियंत्रित करने की सुविधा भी होगी।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई में दो मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं। अस्पताल में पहली दफा ऐसे ऑपरेशन थियेटर तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा लेबर रूम में आठ आधुनिक टेबल भी लगे होंगे। इन्हें डिलीवरी के दौरान चिकित्सक आसानी से खुद इधर से उधर और ऊपर-नीचे कर सकेंगे।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई की धरातल मंजिल में शिशु रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी होगी। दूसरी मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम होंगे। तीसरी और चौथी मंजिल पर विशेष नवजात शिशु वार्ड और महिला वार्ड होगा। दोनों वार्ड में 50 आधुनिक बैठ की सुविधा होगी।
विज्ञापन
इनसेट --
एक हफ्ते में लग जाएगी लिफ्ट
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जल्द ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई(एमसीएच) कार्य करना शुरू कर देगी। 12 करोड़ रुपये से लागत से बन रहे इस इकाई के भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भवन में उपकरण और बिस्तर भी लगाए चुके हैं। लिफ्ट लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसे एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा।
इनसेट--
एक छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं
एमसीएच में महिलाओं को ऑपरेशन और डिलीवरी के पहले और बाद भर्ती करने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गायनी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, प्रसव और महिलाओं के संबंधित रोगों का उपचार भी एक ही छत के नीचे होगा। इसके अलावा नवजात बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल की भी उचित व्यवस्था होगी।
कोट्स--
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई का काम अंतिम चरण में है। इसके बनने से महिलाओं और नवजात बच्चों को बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी। जल्द ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।