फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA Jeet Ram Katwal did public relations in the settlements

Bilaspur News: विधायक जीत राम कटवाल ने बस्तियों में किया जनसंपर्क

Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
MLA Jeet Ram Katwal did public relations in the settlements
भाजपा सरकार की योजनाओं और अनुसूचित जाति सशक्तिकरण पर की चर्चा
विज्ञापन


बोले, भाजपा ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, जमीनी स्तर पर किया बदलाव


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। विधायक जीत राम कटवाल ने शनिवार को भाजपा अनुसूचित जाति प्रबुद्ध जन अभियान के अंतर्गत ग्राम केंद्र झंडूता के विभिन्न बूथ झंडूता 1, झंडूता 2, झंडूता 3, कलोल 1 और मलरांव की अनुसूचित जाति बस्तियों का दौरा कर प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जातियों के हित में किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को अपनाते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। विशेषकर अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण हेतु कई ऐतिहासिक पहल की गई हैं। बताया कि अत्याचार निवारण अधिनियम को और अधिक सशक्त किया गया है ताकि दलित वर्गों को न्याय मिले। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति स्थलों के संरक्षण और पंचतीर्थ की स्थापना ने उनकी विरासत को जीवंत रखा है और नई पीढ़ी को प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षण तथा विशेष सहायता उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, स्टैंड अप इंडिया और मुद्रा योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया है। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण और ऋण की सुविधा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग के नेतृत्व को प्राथमिकता दी है, जिसके परिणामस्वरूप अनेक सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री इसी वर्ग से हैं। कहा कि भाजपा की सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य किए हैं। अनुसूचित जातियों के आत्मसम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में जो संकल्प भाजपा ने लिया है, वह वास्तव में सराहनीय और परिणामकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed