फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mining Department check-post to be set up at Garamod; tippers to be monitored at night.

Bilaspur News: गरामोड़ में बनेगा खनन विभाग का चेकपोस्ट, रात में टिपरों पर रहेगी नजर

Mon, 21 Sep 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mining Department check-post to be set up at Garamod; tippers to be monitored at night.
दिशा की बैठक में बड़े टिपरों और पोकलेन पर कार्रवाई का मांगा ब्योरा, छह माह में हुई तीन छापामारी
विज्ञापन

छोटे ट्रैक्टरों के चालान तक सीमित कार्रवाई पर बैठक में उठे थे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग गरामोड़ के पास चेकपोस्ट स्थापित करेगा। यहां खनन सामग्री लेकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। रात के समय चलने वाले टिपरों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वाहनों के दस्तावेज, खनन सामग्री और परिवहन से संबंधित रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे। बिलासपुर में हुई दिशा की बैठक में अवैध खनन का मामला प्रमुखता से उठा। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से पिछले छह माह में हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा। पूछा गया कि इस दौरान कितने छोटे ट्रैक्टर, बड़े टिपर और खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें पकड़ी गईं और कितने चालान किए गए। पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने पूछा कि क्या किसी बड़ी मशीन या पोकलेन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बड़े स्तर पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा बैठक में रखने को कहा। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि केवल छोटे ट्रैक्टरों को पकड़कर कार्रवाई करने से अवैध खनन पर रोक नहीं लगेगी। बड़े स्तर पर खनन करने वालों और इसमें इस्तेमाल होने वाले वाहनों व मशीनों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि पिछले छह माह में अवैध खनन के खिलाफ तीन छापेमारी की गई हैं। अधिकारियों से इन छापेमारी में पकड़े गए वाहनों, किए गए चालान और अन्य कार्रवाई का अलग-अलग ब्योरा मांगा गया। साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों और वाहनों की पहचान कर सख्ती करने के निर्देश दिए गए।
रात में खनन सामग्री ढोने वाले टिपरों की आवाजाही का मुद्दा भी उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रात के समय बड़ी संख्या में टिपरों के चलने से सड़कों पर दबाव बढ़ता है। ऐसे वाहनों की नियमित जांच जरूरी है। गरामोड़ में प्रस्तावित चेकपोस्ट इसी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा होगी।
विज्ञापन


लोगों से संवाद रखें, शिकायतों का समाधान करें : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने और उनकी शिकायतों का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामलों में बड़ी मछलियों तक कार्रवाई पहुंचनी चाहिए। बार-बार नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed