फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of plantation given in wedding card

Bilaspur News: शादी कार्ड में दिया पौधरोपण का संदेश

Fri, 24 Nov 2023 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Message of plantation given in wedding card
- अभिनव और नीरजा ने अपने विवाह में निभाई गो पूजन, भारत माता पूजन, पौध रोपण की रस्म
विज्ञापन

- नोटों की माला और स्टेपल नहीं करने की अपील


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के भगेड़ क्षेत्र के बागठेडू गांव में संपन्न हुआ एक विवाह समारोह चर्चा में है। इस विवाह समारोह में शादी की अन्य रस्मों के साथ ही वर-वधु ने गो पूजन, भारत माता के पूजन और पौधरोपण की रस्म भी निभाई। विवाह के कार्ड में भी अनूठी पहल के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया था।

बागठेडू निवासी सोहन सिंह ठाकुर के पुत्र अभिनव ठाकुर का विवाह नीरजा के साथ हुआ है। इस विवाह कार्ड में अतिथियों को संदेश दिया गया था कि पौधा लगाएं पर्यावरण बचाएं और प्रतिज्ञा लें कि हम वर्ष में खास पलों पर परिवार संग पौधरोपण जरूर करेंगे। कार्ड में अतिथियों से अपील की गई थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक्ट के अनुसार ही नोटों का इस्तेमाल सिर्फ लेन-देन के लिए किया जाना चाहिए। इनको स्टेपल करने, माला बनाने और पंडाल आदि में लगाने की मनाही है क्योंकि इन सब से नोटों की उम्र कम हो जाती है। इसलिए नोटों की माला साथ न लेकर आएं। वहीं, आम तौर पर विवाह समारोह में आने वाले मेहमान वर-वधु को उपहार और शगुन भेंट करने के साथ ही उन्हें आशीर्वाद भी देते हैं, लेकिन इसमें नवदंपत्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हुए अतिथियों ने उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वर पक्ष की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए सतलुज सेवा ट्रस्ट को सहयोग राशि भी भेंट की गई। अभिनव ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शादी में चार सौ कार्ड छपवाए थे। उनके मुताबिक एक परिवार में 5 से 7 लोग रहते हैं। इस तरह उन्होंने कहा कि इस छोटी सी पहल से 2500 लोगों तक यह संदेश जा सकता है। शादी के कार्ड में ये संदेश इसलिए दिया, क्योंकि जितने लोग आएंगे उन तक अगर बात जाएगी तो शायद लोग एक पहल शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed