{"_id":"68dbdc3e44e02dbc9d07ea65","slug":"memorandum-given-to-the-deputy-commissioner-for-road-repair-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145551-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क मरम्मत के लिए उपायुक्त को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क मरम्मत के लिए उपायुक्त को दिया ज्ञापन
Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
जुखाण-मुस्वाड़ के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत हरलोग में जुखाण-मुस्वाड़ सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि सड़क टूट चुकी है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि हरलोग-समैला सड़क पर जुखाण से मुस्वाड़ तक संपर्क सड़क है। करीब 15 साल पहले पंचायत और स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाया गया है। यह सड़क बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वाहन इस सड़क पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे करीब 20 गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दस साल पहले इस सड़क की भूमि को लोक निर्माण विभाग के नाम कर दिया गया था। साथ ही करीब पांच साल पहले इसकी डीपीआर बनाई थी, लेकिन उसके बाद कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने बताया कि श्मशान घाट को भी इस रास्ते से जाते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र इसकी मरम्मत की जाए। इस मौके पर पूर्व पंचायत सदस्य मान सिंह, नीरज, सुरेंद्र और धर्मपाल मौजूद रहे।