फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

कोरोना महामारी से बचाव के लिए अधिकारी ठोस योजना करें तैयार : सैजल

Wed, 23 Sep 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जिला में कोरोना महामारी के बचाव के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा इस संबंध में भविष्य में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा की। उन्होंने विधायकों, उच्च अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए (आईईसी) सूचना-शिक्षा-संचार अभियान हेतु जिला प्रशासन विधायकों के साथ मिलकर एक ठोस कार्य योजना तैयार करें। जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ें और इस कार्य योजना को लागू करने के लिए इसे आंदोलन के रूप में लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोरोना योद्धा कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी देकर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं जो सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचाव के तरीकों का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 500 वेंटिलेटर तथा ऑक्सीजन सिलिंडर भी प्रदेश सरकार को दिए हैं। प्रदेश सरकार ने अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में 1250 डॉक्टरों की नियुक्ति की है तथा आने वाले समय में डॉक्टरों के सभी रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल ने भी कोरोना महामारी की रोकथाम से बचाव के लिए अपने सुझाव रखे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एडीसी तोरूल रवीश, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, एसडीएम शशिपाल शर्मा और विकास शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed