फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Medical ward seal, two doctors done home quarantine

मेडिकल वार्ड सील, दो डॉक्टर किए होम क्वारंटीन

Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Medical ward seal, two doctors done home quarantine
बिलासपुर का क्षेत्रीय अस्पताल जहाँ पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए युवक के गत दिवस कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल वार्ड को बुधवार को सील कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवाया गया। वहीं, संक्रमित के संपर्क में आने वाले एक सर्जन और मेडिसिन विशेषज्ञ को गृह संगरोध में भेज दिया गया है। इनके अलावा नर्सिंग स्टाफ को भी आइसोलेट में रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 मार्च को मंडी के एक युुवक को बुखार और पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल बिलासपुर की ओपीडी में आया था। इसके बाद उसकी तबीयत की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के एक सर्जन ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। सर्जन के परामर्श के बाद वह आगामी इलाज के लिए मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर के पास पहुंचा। जबकि उसे उस समय हल्का बुखार था। वहीं, उसका कोरोना का टेस्ट भी लिखा गया। जब युवक का टेस्ट हुआ तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में युवक के संपर्क में आए अब मेडिकल वार्ड की नर्सिंग स्टाफ को आइसोलेट करते हुए वार्ड को भी सील कर दिया गया है। इनके अलावा संपर्क में आए दोनों चिकित्सकों को भी गृह संगरोध में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरती गई लापरवाही
संक्रमित के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी उसे मेडिकल वार्ड में ही रखा गया। जबकि उसे आईसोलेशन वार्ड में रखा जाना चाहिए था। मेडिकल वार्ड में भर्ती और अन्य मरीजों की जिंदगी को भी युवक की बजह से खतरे में डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित युवक 31 जुलाई के बाद अस्पताल के ट्रामा सेंटर सहित अलग-अलग जगहों पर घूमा है। लेकिन उसके बावजूद प्रबंधन द्वारा सिर्फ मेडिकल वार्ड को ही सील किया जा रहा है। यह लापरवाही साबित करती है कि अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति कितना लापरवाह है।

कोरोन संक्रमित के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर को बार बार सैनिटाइज करवाया जा रहा है। वहीं जिस वार्ड में संक्रमित एडमिट था उसे सील कर दिया गया है। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अस्पताल प्रबंधन गंभीर है। और इसके लिए गंभीरता से काम कर रहा है। -डॉ.सतीश, एसएमओ जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed