फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meat and chicken being cut in the open on the roadside in Delag

Bilaspur News: देलग में सड़क किनारे खुले में कट रहा मीट-चिकन

Sun, 08 Mar 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Meat and chicken being cut in the open on the roadside in Delag
स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर लोगों में रोष
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत देलग कस्बे में सड़क किनारे खुले में मीट-चिकन काटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोगों ने इसे स्वच्छता नियमों का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

देलग के मुख्य मार्ग के किनारे एक व्यक्ति खुले में ही मीट-चिकन काट रहा था। सड़क किनारे इस तरह खुले में मांस काटने से न केवल आसपास गंदगी फैल रही थी, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीरों को भी बदबू और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि इस प्रकार खुले में मीट काटना स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे किसी बड़ी बीमारी के फैलने का खतरा भी पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस प्रकार खुले में मीट-चिकन काटने से वातावरण प्रदूषित होता है और आसपास गंदगी फैलती है। मांस के अवशेषों के कारण आवारा कुत्ते, अन्य जानवर भी वहां इकट्ठा हो सकते हैं, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि मीट और चिकन की दुकानों के लिए प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और स्वच्छता से संबंधित कई नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों के तहत मांस को खुले में काटने या बेचने की अनुमति नहीं होती। इसके लिए निर्धारित स्थान और स्वच्छ व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सड़क किनारे खुले में इस प्रकार का कार्य करता है तो इसे नियमों की अवहेलना माना जाता है। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर महेश कश्यप ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच करवाई जाएगी और जो भी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed