फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Many roads in the Sadar Assembly constituency have not been restored even after the rains: Jamwal

बरसात जाने के बाद भी बहाल नहीं हुई सदर विस क्षेत्र की कई सड़कें: जमवाल

Sat, 27 Sep 2025 05:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

बिलासपुर सदर क्षेत्र में विधायक त्रिलोक जमवाल ने सड़कों की मरम्मत में देरी और आधी-अधूरी बहाली पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बंद सड़कों से राहत और सुविधाएं बाधित हैं, जिससे जनता परेशान है।

विज्ञापन
Many roads in the Sadar Assembly constituency have not been restored even after the rains: Jamwal
विधायक त्रिलोक जमवाल।

विस्तार

बोले- प्रभावितों तक राहत पहुंचाने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

सरकार पैचवर्क के नाम पर केवल गड्ढों में मिट्टी भरकर झाड़ रही है पल्ला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बरसात के मौसम में बंद और क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली व मरम्मत में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कई मुख्य मार्ग अभी तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। इसके कारण आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति बाधित है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सरकार पैचवर्क के नाम पर केवल गड्ढों में मिट्टी भरकर पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई लोगों के मकान, रसोई घर, शौचालय और मवेशीखाने ढह गए हैं, जबकि कई क्षतिग्रस्त हैं। ऐसी स्थिति में सड़कों का सही हाल में होना बेहद जरूरी है, मगर सरकार केवल दावे करने तक सीमित है। कहा कि बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भूस्खलन और जमीन धंसने से कई सड़कें बंद हैं। कुछ मुख्य मार्गों पर कामचलाऊ व्यवस्था करके ही बहाली का दावा किया जा रहा है। कई जगहों पर आंशिक बहाली के चलते बसें अपने रूट पर नहीं चल पा रही हैं, जिससे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। चेताया कि ज्यादातर सड़कों की टारिंग उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द बंद मार्गों की पूर्ण बहाली और क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed