फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Main shooter in Bamber Thakur attack sent on four-day remand

Bilaspur News: बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य शूटर चार दिन के रिमांड पर

Tue, 10 Mar 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Main shooter in Bamber Thakur attack sent on four-day remand
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया अमन उर्फ काकू, गवाहों ने शिनाख्त में की पुष्टि
साजिश का खुलासा करने के लिए पुलिस करेगी पूछताछ
बीते साल 14 मार्च को पूर्व विधायक पर हुई थी फायरिंग
अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य शूटर भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य शूटर अमन कुमार उर्फ काकू को अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।
अमन कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार निवासी रटोली जिला रोहतक को हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट के तहत बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल में शिनाख्त परेड के दौरान गवाहों ने पुष्टि की कि हमला करने वाला चौथा व्यक्ति अमन कुमार ही था। गवाहों की पुष्टि के आधार पर पुलिस ने अदालत में रिमांड के लिए आवेदन किया, जिसे मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इससे घटना में शामिल संभावित सहयोगियों और पूरी साजिश के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 14 मार्च 2025 को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना के बाद पुलिस ने लंबी जांच के दौरान अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन अन्य शूटर भी शामिल हैं। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मुख्य शूटर अमन कुमार की शिनाख्त पहले ही करवाई जा चुकी थी। अब उसे चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी से मिलने वाली जानकारी से मामले की जांच को और गति मिलेगी और साजिश में शामिल अन्य लोगों तथा वारदात की पूरी योजना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed