{"_id":"6a947484b06f5f896200ca1c","slug":"locks-of-half-a-dozen-temples-broken-in-a-single-night-cash-stolen-from-donation-boxes-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166633-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक ही रात में आधा दर्जन मंदिरों के टूटे ताले, दानपात्रों से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक ही रात में आधा दर्जन मंदिरों के टूटे ताले, दानपात्रों से नकदी चोरी
विज्ञापन
कठलग से हटवाड़ तक वारदात, दानपात्रों से नकदी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कैद
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में कई मंदिरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। शुक्रवार रात चोर कठलग, गलाही, बलड़ा, कोट और हटवाड़ के मंदिरों के ताले तोड़कर दानपात्रों में रखी नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को वारदात का पता चला।
एक साथ कई मंदिरों में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वारदातों को एक ही रात में अंजाम दिया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इसके पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है या अलग-अलग चोरों ने घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस को जांच के दौरान कुछ मंदिरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान शुरू कर दी है। इसके अलावा शुक्रवार रात क्षेत्र में आवाजाही करने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।
लोगों में दहशत, जल्द गिरफ्तारी की मांग
एक ही रात में कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों में चोरी की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।