{"_id":"6a70cb8dfc8e69d5e2082a07","slug":"local-peddler-arrested-in-chitta-synthetic-drug-smuggling-case-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164826-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा तस्करी मामले में स्थानीय पैडलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा तस्करी मामले में स्थानीय पैडलर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने घुमारवीं में चिट्टा तस्करी के एक मामले में वित्तीय और डिजिटल जांच के आधार पर स्थानीय पैडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं और वह क्षेत्र में सक्रिय रूप से नशा तस्करी में शामिल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं क्षेत्र के तहत गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी रामू से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टे की खेप स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने सप्लाई लेने वाले स्थानीय पैडलर की पहचान मोरसिंघी घुमारवीं निवासी 29 वर्षीय प्रतीक चौहान के रूप में की। जांच में यह भी पाया गया कि चिट्टे की खेप उसी ने मंगवाई थी और वह इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में था। इसके आधार पर पुलिस ने प्रतीक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चिट्टा और चरस तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। उसे क्षेत्र का सक्रिय पैडलर माना जाता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।