{"_id":"69b6a6ed0eefc6f86e02f59d","slug":"link-road-closed-for-three-months-flyover-construction-incomplete-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-155964-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन माह से बंद संपर्क सड़क फ्लाईओवर निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन माह से बंद संपर्क सड़क फ्लाईओवर निर्माण अधूरा
Sun, 15 Mar 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट के पास फ्लाईओवर। संवाद
एक माह के लिए बंद की गई थी बाघछाल सड़क
बस सेवा ठप, लोग अतिरिक्त सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत स्वारघाट से बाघछाल को बाया दबाटा, मतनोह और मंझेड़ जोड़ने वाली संपर्क सड़क करीब तीन माह से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना नामक स्थान पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते जिलाधीश बिलासपुर के आदेशानुसार इस सड़क को एक माह के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया था। उद्देश्य यह था कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके और लोगों को असुविधा न हो। तीन माह बीत जाने के बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
होली के बाद से तो निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिससे लोगों में रोष है। क्षेत्र के लोगों में ग्राम पंचायत मंझेड़ के पूर्व उप प्रधान रामपाल ठाकुर, रंगी राम ठाकुर, गीता राम शर्मा, पवन कुमार, होशियार सिंह, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सरवन सिंह ठाकुर और पूर्व प्रधान जगत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने से इस मार्ग पर चलने वाली एकमात्र बस सेवा भी बंद हो गई है। इसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई-कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा करवाने के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को निर्देश दिए जाए ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।