{"_id":"5eb2e0778ebc3e90415948a3","slug":"leapard-attacked-bilaspur-news-sml3322683189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गर में 2 साल के भैंस के बच्चे को बनाया अपना शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्गर में 2 साल के भैंस के बच्चे को बनाया अपना शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बैरी रजादियां के आसपास के गांवों में पिछले चार दिनों से घूम रहे तेंदुए ने बुधवार को डिग्गर गांव में एक व्यक्ति के गोशाला में धावा बोलकर दो वर्षीय भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। सुबह में घटना की जानकारी होते ही लोग दहशत में आ गए। इसके भय से लोग अब घरों से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहे हैं। उधर, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
ग्रामीण राजीव, बिट्टू, खजाना राम, नंदलाल और संजीव ने बताया कि ग्राम पंचायत बैरी रजादियां के तहत गांव डिग्गर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ घूम रहा है। जिसके कारण आसपास के गांव गांधी रोपा, पुनाहण में भी लोग तेंदुए की दहशत में हैं। बुधवार की सुबह में तेंदुए ने डिग्गर में 2 साल के भैंस के बच्चे को भी अपना शिकार बनाया है। वहीं गांव के आसपास कई बार लोग उसे घूमता हुआ देख चुके हैं।
उधर, प्रधान राजीव चंदेल ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने इसकी शिकायत दी है। वहीं उन्हें दुख है कि एक किसान को भी इसके कारण नुकसान हुआ है। बताया कि वो वन विभाग को इसके बारे में शिकायत देंगे। वहीं वो वन विभाग से आग्रह करेंगे कि गांव के बाहर इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए। ताकि ग्रामीणों को इस डर से निजात मिल सके।