{"_id":"6655c52bc3b227dd00019bd7","slug":"kulbir-of-jammu-won-the-big-gardener-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117994-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जम्मू के कुलबीर ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जम्मू के कुलबीर ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
- पंचायत बड़गांव के री गांव में हुआ दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के री गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल शुरू करने से पहले अखाड़े तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बड़ी माली का फाइनल मुकाबला जम्मू के कुलबीर और लुधियाना के आमना के बीच हुआ। इसमें जम्मू के कुलबीर विजयी हुए। विजेता पहलवान को 6 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया। उपविजेता पहलवान को पांच हजार रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में हुए दंगल में 14 साल से कम आयु वर्ग के पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया और लोगों का खूब मनोरंजन किया। दंगल के मुख्य रेफरी की भूमिका अमित कुमार ने निभाई। इस अवसर पर इंद्र सिंह, कमल सिंह, विजय सिंह, प्यारू राम, अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।