फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Komal becomes CSCA President at Jhandutta College; Payal takes on the responsibility of Vice-President.

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में कोमल बनीं सीएससीए अध्यक्ष, पायल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Komal becomes CSCA President at Jhandutta College; Payal takes on the responsibility of Vice-President.
झंडूता कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की नई कार्यकारिणी स्टाफ के साथ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारी और कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) के पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों और विभिन्न इकाइयों व क्लबों के सदस्यों का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मनोनयन के तहत कोमल को अध्यक्ष, पायल को उपाध्यक्ष, पलक को महासचिव और वंशिका शर्मा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रथम वर्ष से कामिनी और शान्वी अत्री, द्वितीय वर्ष से सरवजीत सिंह और तृतीय वर्ष से अंकिता कुमारी को कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों और क्लबों के लिए भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। एनएसएस के लिए रोहित शर्मा और साक्षी शर्मा, खेलकूद गतिविधियों के लिए अभिषेक और तृषा शर्मा, रोवर के लिए साहिल कुमार तथा रेंजर के लिए अनुराधा को मनोनीत किया गया। सांस्कृतिक क्लब के लिए पलक और रिचा, रेड रिबन क्लब के लिए इशिता शर्मा और रोड सेफ्टी क्लब के लिए आर्यन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पीटीए प्रधान माला देवी ने सभी मनोनीत विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि प्रो. सतीश चंदेल ने विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। ऐसे मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में प्रो. बिहारी, प्रो. शालिनी, प्रो. वंदना, डॉ. रेखा, प्रो. पूजा और प्रो. पंकज सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed