फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kendriya Vidyalaya to be built near AIIMS Bilaspur, 170 bigha land selected in Padgal

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, पडगल में 170 बीघा भूमि चयनित

Tue, 07 Oct 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya to be built near AIIMS Bilaspur, 170 bigha land selected in Padgal
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, एम्स कर्मचारियों और आसपास के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने औपचारिकताएं की पूरी
केंद्रीय विद्यालय की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया

अनिल ठाकुर
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय (केवि) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन ने एम्स के पास पडगल में 170 बीघा भूमि का चयन कर लिया है।
जल्द ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवि) की टीम भूमि का निरीक्षण करेगी। कहा जा रहा है कि पडगल में चिह्नित भूमि केंद्रीय विद्यालय के लिए सभी मानकों को पूरा करती है। यहां पर हाइटेंशन तार का कोई खतरा नहीं है और न ही भूस्खलन की आशंका है। यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित और विद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यहां करीब 170 बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध है। इसमें विद्यालय भवन, खेल मैदान, प्रयोगशालाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से विकसित की जा सकती हैं। प्रशासन ने उच्च शिक्षा निदेशक को बताया है कि प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने संयुक्त रूप से भूमि को चयनित किया है। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्र लिखा गया है। इसमें भूमि निरीक्षण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय के लिए पहले जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सबस्टेशन के निकट भूमि चयनित की गई थी। वहां पर हाइटेंशन तार का खतरा था। इससे यहां पर विद्यालय बनाने की सहमति नहीं बन पाई। अब पडगल के पास स्थान चयनित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय बनने से न केवल एम्स में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों के विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ होगा।
अभी एम्स के कर्मचारियों के बच्चों को शहर के निजी विद्यालयों में भेजना पड़ता है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध होंगी। प्रशासन की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम को पत्र भेजा गया। शीघ्र टीम चिह्नित भूमि का निरीक्षण करेगी। बताया जा रहा है कि टीम इस भूमि को मंजूरी दे देगी, क्योंकि भूमि सभी मानकों को पूरा करती है।


केंद्रीय विद्यालय के लिए एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पडगल के पास भूमि चयनित की है। केवि की ओर से निर्धारित मानकों को यह भूमि पूरा करती है। केवि संगठन को निरीक्षण के लिए पत्र लिखा गया है। शीघ्र टीम निरीक्षण करेगी। प्रशासन का भी उद्देश्य है कि शीघ्र इस कार्य को शुरू कराया जाए।

डॉ. राजदीप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed