फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jukhala School emerged as the winner in Kabaddi, while Dhar Tatoh School won in Kho-Kho.Jukhala School emerged as the winner in Kabaddi, while Dhar Tatoh School won in Kho-Kho.

Bilaspur News: कबड्डी में जुखाला व खो-खो में धार टटोह स्कूल बना विजेता

Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jukhala School emerged as the winner in Kabaddi, while Dhar Tatoh School won in Kho-Kho.Jukhala School emerged as the winner in Kabaddi, while Dhar Tatoh School won in Kho-Kho.
बंदला स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में चल रही सदर खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 332 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती की प्रतियोगिता करवाई गई। समारोह में एसएमसी प्रधान हरदेव सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्कूल प्रबंधन को 5,100 रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कबड्डी में जुखाला स्कूल विजेता, एसपीएस जुखाला उपविजेता रहा। साथ ही बंदला और पंजगाईं स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में राजकीय माध्यमिक पाठशाला नालग विजेता और रघुनाथपुरा स्कूल उपविजेता रहा।

दसगांव और पंजगाईं स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में धार टटोह स्कूल विजेता और रानी कोटला स्कूल उपविजेता रहा। जुखाला और दयोथ स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, अनिल कुमार, बबलू, कमल, संतराम आदि उपस्थित रहे।

बंदला स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

बंदला स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed