{"_id":"667eb37438d921ab0109d0bb","slug":"issue-of-overloading-recovery-at-garamora-toll-plaza-raised-in-zip-meeting-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-119472-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिप की बैठक में उठा गरामोड़ा टोल प्लाजा पर ओवर लोडिंग वसूली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिप की बैठक में उठा गरामोड़ा टोल प्लाजा पर ओवर लोडिंग वसूली का मुद्दा
विज्ञापन
- जिला परिषद सदस्य ने कहा यह वसूली गलत, विभाग बोला-एनएचएआई की दरों के तहत हो रही वसूली
-शिकायत मिलने के बाद जिले में अवैध खनन के 99 मामले पकड़ कर साढ़े पांच लाख जुर्माना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद बैठक के दौरान विचारणीय विषयों की पूर्ति विभागीय अधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ करें, ताकि लोगों को इसका त्वरित लाभ मिल सके। अध्यक्ष जिला परिषद बिमला देवी ने जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान कुठेड़ा-तलवाड़ा रोड के समीप ढ़टोह में टूटे डंगों को लगाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जहां ज्यादा जरूरी है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य मान सिंह ने टोल प्लाजा गरामोड़ा में ओवर लोड़िग की वसूली पर सवाल उठाए। कहा कि यह वसूली गलत है, जबकि विभागीय अधिकारियों ने कहा कि टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्धारित दरों व नियमों के अंतर्गत ही वसूली की जा रही है। जिसे अपनी सुविधा अनुसार बदलना संभव नहीं है। फोरलेन में बनी टनलों में आम आदमी के लिए चलने के लिए बने तीन फुट के रास्ते पर रेलिंग लगाने, गांव थापना के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना रिपोर्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्य में रेलिंग लगाने का प्रावधान नहीं है, जबकि पुल बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट कार्यालय को भेजी गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने संपर्क सड़क स्वाहण से कटीरड, पंजीपौड़ा से कोठी हरयाला मियोठ कलरी़ सड़क निर्माण के संबंध में भी अभी तक की गई प्रगति के बारे में जानकारी देने की मांग की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से पंजाब में बोल्डर, अन्य सामग्री बेचे जाने की संबंध में कहा कि विभाग इस संबंध में चोरी को बंद करने के लिए नाके लगा कर सख्ती बरतें। इस पर विभाग ने कहा कि बिलासपुर के साथ लगते क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जिले के कई स्थानों पर अवैध खनन के 99 मामले पकड़े और उनको साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना किया है। ग्राम पंचायत बैहल कौड़ावाला के चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के संबंध में चिकित्सा विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर सुविधा प्रदान करने की बात कही।
प्रेम ठाकुर ने ग्राम पंचायत छकोह के नेरी पालंगरी में पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई सुचारू करने के लिए पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अधिकारियों ने कहा कि कार्य पूर्ति की जा चुकी है। बेली राम टैगोर ने फिल्टर टैंक लैहड-जब्लयाणा पानी भंडारण, गर्मी में पानी की उपलब्धता के साथ ग्राम पंचायत कूह-मझवाड़ के कूहघाट-डोहरा में ट्रांसफार्मर लगवाने व बिजली के कम लोड़ के संबंध में सदन में अधिकारियों से सूचना प्राप्त की। आईडी शर्मा ने जोल-डुमैहर सड़क के निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से इस संबंध में जवाब तलब कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा खंड घुमारवीं के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पड़े चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने अथवा प्रतिनियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करने के बारे में प्रश्न पूछे। शैलजा शर्मा ने बैहना जट्टा वार्ड की विभिन्न पंचायतों में विद्युत के कट व लो वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रोमिला वसु ने झंडूता अस्पताल में दांत के एक्सरे न हो पाने से लोगों को आ रही दिक्कत से निजात दिलाने, विभिन्न जगहों पर पिछली बरसात के दौरान हुए नुकसान की मरम्मत से बचे कार्यों को जल्द पूरा करने, सुन्हाणी-तुगंड़ी मोड़ पर कार्य पूर्ण करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इनसेट
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1500 रुपये राशि का लाभ जिले में सभी पात्र महिलाओं को प्रदान करने के उद्देश्य से अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।